फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कचरा डंप किए जाने के विरोध में लंकापुरी के लोगों ने किया हंगामा

कचरा डंप किए जाने के विरोध में लंकापुरी के लोगों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
कचरा डंप किए जाने के विरोध में लंकापुरी के लोगों ने  किया हंगामा
कचरा डंप किए जाने के विरोध में लंकापुरी का हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की लंकापुरी कॉलोनी में कचरा डंप करने के विरोध में कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया। कचरा डंप करने पहुंची नगरपालिका की गाड़ियों को कॉलोनी के लोगों ने लौटा दिया।

लंकापुरा कॉलोनी में निकट पड़े खाली में मैदान में डंप हो रहे कचरे को लेकर काफी आक्रोश है। पूर्व में भी कॉलोनी के लोग कचरा डंप किए जाने को लेकर विरोध जता चुके हैं। शुक्रवार को जब कचरा डंप करने के लिए नगरपालिका की गाड़ियां कॉलोनी पहुंची तो दर्जनों लोग घरों से बाहर निकलकर मौके पर जमा हो गए और कचरा डंप किए जाने का विरोध किया। कॉलोनी के लोगों को कहना है कि एक महीने पहले से ही गंदे नाले के चलते कॉलोनी में गंदगी की समस्या बनी हुई है। ऊपर से नगर पालिका भी कूड़ा डंप करके कॉलोनी को डंपिंग ग्राउंड बनाने पर तुली हुई है। इस दौरान मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने नारेबाजी की। लोगों के तेवर देखते हुए कचरा वाहन बिना कचरा डंप किए ही लौट गए। बाद में नगर पालिका के अधिकारियों ने मौके पर जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आबिद प्रधान, शुभम, जमील, राजू, मोनू, कांता, नीलम, कृष्णा, कमला, विमलेश, सुंदरी, रामकली, सुनीता, कमलेश पिंकी, राजेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed