फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   माछरा में युवक की गोली मारकर हत्या

माछरा में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Jun 2019 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
माछरा में युवक की गोली मारकर हत्या
माछरा में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर नहीं उठाने दिया शव
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के माछरा में शराब के ठेके के सामने बृहस्पतिवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ और इंस्पेक्टर का घेराव कर शव को नहीं उठाने दिया। एसपी देहात के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर परिजन माने।
पुलिस के अनुसार माछरा निवासी टीनू (35) पुत्र ओमप्रकाश शराब के ठेके पर गया था। इस दौरान ठेके के सामने उसका मकान मालिक से विवाद हो गया। आरोप है कि गालीगलौज होने पर मकान मालिक ने टीनू की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। शव को पास में एक गड्ढे में फेंक दिया। इस दौरान सेल्समैन संदीप ठेेके को बंद कर भाग निकला। परिजनों जब उसे तलाश करते हुए पहुंचे तो टीनू का शव गड्ढे में मिला। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी, सीओ किठौर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सीओ को घेर लिया। हंगामा कर नारेबाजी कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते, शव नहीं उठाने दिया जाएगा। मुख्य मार्ग पर ही शव रख कर जाम लगाने की कोशिश की। बाद में एसपी देहात अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। मामला अलग अलग बिरादरी से जुड़ा हुआ होने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने कहा कि उन्हें 24 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार चाहिए। एसपी देहात ने सेल्समैन से बात की तो पता चला कि भूलेराम से टीनू का विवाद हुआ था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी शामिल बताए गए। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed