{"_id":"5d152a548ebc3e3cb16c7110","slug":"15616681604-meerut-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रशिक्षु ने कराई सिपाही की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रशिक्षु ने कराई सिपाही की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी प्रशिक्षु ने कराई सिपाही की पहचान
प्रशिक्षु को बिजनौर लेकर पहुंची पुलिस, डॉक्टर सहित दो लोगों के नाम सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर/मेरठ। फर्जी प्रशिक्षु सिपाही को रिमांड पर लेने के बाद खरखौदा पुलिस बृहस्पतिवार को बिजनौर पुलिस लाइन में पहुंची। फर्जी प्रशिक्षु द्वारा सिपाही पर लगाए गए आरोपों की जांच की। सिपाही ने युवती का मेडिकल परीक्षण भी फर्जी कराया था। इसका खुलासा युवती ने किया है।
विवेचक बीएस चौहान आरोपी युवती को जांच के लिए बुधवार रात धामपुर कोतवाली पहुंचे थे। दरोगा ने बताया कि युवती के सामने कई सिपाहियों को कपिल बताकर पहचान कराने के लिए भेजा गया। लेकिन वह सभी को मना करती रही। जब असली सिपाही कपिल उसके सामने लाया गया तो युवती ने उसे पहचान लिया। इस दौरान आरोपी सिपाही के भी बयान दर्ज किए गए। हालांकि कई बिंदुओं पर जांच में युवती के बयान भिन्न मिले।
जिन्हें सिपाही सिरे से नकार रहा है। विवेचक ने बताया कि उन्हें धामपुर के उस साइबर कैफे पर भी पहुंच कर जांच करनी थी। जिस पर आरोपी सिपाही के कहने पर युवती के पुलिस में भर्ती कराने के फर्जी कागज तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि जांच में युवती का फर्जी तौर मेडिकल करने वाले डाक्टर और एक अन्य नाम भी सामने आ गया है। यह डाक्टर बिजनौर पुलिस लाइन निवासी बताया गया है, जिसकी जांच हो रही है।