{"_id":"5d152a438ebc3e3cdb3321ef","slug":"156166814419-meerut-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों की खेप के साथ मेरठ के दो तस्करों समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की खेप के साथ मेरठ के दो तस्करों समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों की खेप के साथ मेरठ के दो तस्करों समेत तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुर्गा मंडी गाजीपुर से दबोचा, 19 पिस्टल और 2 रिवाल्वर समेत 15 मैगजीन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो...
नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ के दो हथियार तस्करों समेत तीन आरोपियों को हथियारों के जखीरे के साथ दबोचा है। इनसे 19 पिस्टल .32 बोर, 2 रिवाल्वर .32 बोर और 15 मैगजीन बरामद की हैं। आरोपी दो दशक से मध्य प्रदेश के सेंधवा से असलहा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस इन पर मकोका लगाने की तैयारी कर रही है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि कुछ बदमाश मध्य प्रदेश के सेंधवा, खारगौन, धार, बुरहानपुर के अलावा बिहार के मुंगेर से लगातार हथियार सप्लाई कर रहे हैं। 6 माह के दौरान 32 सप्लायरों को गिरफ्तार कर 400 से अधिक अवैध असलहा बरामद किए गए। पता चला कि मेरठ के राधना गांव निवासी खिलाफत अली और फुरकान हथियारों की तस्करी करते हैं। दो माह की छानबीन के बाद 24 जून की रात खिलाफत और फुरकान को मुर्गा मंडी गाजीपुर में दबोच लिया। दोनों ट्रक में हथियारों की सप्लाई करते थे। खिलाफत के पास एक बैग में 8 पिस्टल और 8 मैगजीन बरामद हुई, जबकि 8 पिस्टल और 7 मैगजीन फुरकान से मिलीं। 3 पिस्टल व 2 रिवाल्वर ट्रक ड्राइवर खालिद निवासी गांव कुराना, हापुड़ से बरामद हुईं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के सेंधवा से 10 हजार रुपये में हथियार खरीदकर लाते थे और दिल्ली-एनसीआर में 20-25 हजार रुपये में बेचते थे। खिलाफत 20 साल से हथियारों की तस्करी में लिप्त है। फुरकान और खिलाफत पांच साल में दिल्ली-एनसीआर में 500 से अधिक अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं। खिलाफत, अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, दंगा, गैंगेस्टर एक्ट के करीब 15 मामलों में शामिल था। फुरकान करीब सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फुरकान ने बताया कि उसने एक मदरसे से उर्दू में एमए किया है।