फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रह्लाद नगर पहुंचे आला अफसर, जाने हालात

प्रह्लाद नगर पहुंचे आला अफसर, जाने हालात

Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रह्लाद नगर पहुंचे आला अफसर, जाने हालात
प्रह्लाद नगर पहुंचे आला अफसर, जाने हालात
विज्ञापन

- एडीजी, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी ने की दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत
- एडीजी जोन ने कहा कि पलायन नहीं, लोगों की अपनी समस्याएं जरूर हैं
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी बृहस्पतिवार को प्रह्लाद नगर पहुंचे। असामाजिक तत्वों के चलते कई परिवारों के घर छोड़कर जाने को लेकर वस्तुस्थिति जानने के लिए दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। कमिश्नर और एडीजी जोन ने वार्ता के बाद कहा कि यह पलायन का मामला नहीं है। लोगों की अपनी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
प्रह्लाद नगर समिति के अध्यक्ष चड्ढा और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि प्रह्लाद नगर का इलाका गुंडागर्दी का अड्डा बन गया है। लोग वहां से घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। महिलाओं से छेड़खानी और फायरिंग होने की घटना रोजमर्रा हो रही हैं। प्रह्लाद नगर के चारों ओर अल्पसंख्यक बहुल मोहल्ले हैं। आपराधिक प्रवृति के लोगों ने प्रह्लाद नगर में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने इस मामले को संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, एडीजी जोन प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रह्लाद नगर पहुंचकर दोनों समुदायों के लोगों से बात कर हालात जाने।
विज्ञापन

प्रह्लाद नगर समिति के अध्यक्ष सुनील चड्ढा ने कहा कि प्रह्लाद नगर अब रहने लायक नहीं रहा। यहां रोजाना गुंडागर्दी होती है, जिसके चलते लोग घर बेचकर जा रहे हैं। इतना कहकर सुनील आला अधिकारियों के सामने रो पड़े। वहीं, दूसरे समुदाय के रहीस उर्फ रहीसुद्दीन कुरैशी ने कहा कि यहां पलायन करने की कोई बात नहीं है। लोगों ने अपनी मर्जी से घर बेचे हैं। यहां सौहार्द की भावना है। दोनों समुदायों के लोगों की बातें सुनकर अधिकारी लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। जहां पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर अलग से बातचीत की। आला अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रह्लाद नगर में अराजकता होना बताया है। ट्रैफिक की समस्या, छेड़छाड़, फायरिंग होने की बात कहीं है। इसको देखते प्रह्लाद नगर और इस्लामाबाद के बीच पुलिस पिकेट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति गठित, देगी रिपोर्ट
एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रह्लाद नगर में पलायन नहीं गेट लगाने का मामला है। स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। एक समुदाय ने प्रह्लाद नगर में स्टंटबाजी, छेड़खानी, फायरिंग और ट्रैफिक की समस्या होने की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस पिकेट लगा दी। प्रह्लाद नगर में सुरक्षा की दृष्टि से गेट भी लगाने की बात सामने आई। इसको लेकर सीओ कोतवाली और एडीएम सिटी के नेतृत्व में समिति गठित की गई। जोकि स्थिति की सही रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed