फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राशन डीलरों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन

राशन डीलरों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलरों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन
राशन डीलरों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को मानदेय दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला यूनियन के बैनर तले राशन डीलरों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

राशन डीलरों ने कहा कि डीलरों का शोषण हो रहा है। विजय भारती ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन लगने के बाद भी जांच के लिए पर्यवेक्षक की तैनाती गलत है। पर्यवेक्षक डीलरों का शोषण करते हैं। कमीशन के रूप में डीलरों को पैसा मिलता है, उससे ज्यादा ट्रांसपोर्ट में खर्च हो जाता है। इंटरनेट की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण राशन वितरण नहीं हो पाता है। जिस पर लोग उनसे अभद्रता तक करते हैं। इतना ही नहीं गोदाम पर डीलरों से छह रुपये ढुलाई ली जाती है, जबकि उन्हें सरकार की तरफ से कुछ नहीं मिलता। यह पैसा बंद होना चाहिए। नियमानुसार राशन एजेंसी पर पहुंचाया जाना चाहिए। लेकिन डीलरों को खुद गोदाम से राशन लाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में राशन डीलरों को कम से कम 25 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। एसडीएम अमित कुमार भारतीय को एक ज्ञापन सौंपा। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर डीलरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इस मौके पर रजत जैन, गौरव जैन, नेपाल सिंह, हामिद, विजय भारती रईस अहमद, गंगाराम आदि मौजूद रहे। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने इस संबध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed