{"_id":"5d1525878ebc3e3c773407f2","slug":"156166693113-meerut-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक नहर में कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक नहर में कूदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग युवक नहर में कूदा, मौत
मवाना। नगर निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को बीमारी से तंग आकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढते हुए नहर पर पहुंचे। वहां एक युवक के डूबने की जानकारी मिली। शव नहर से बाहर निकाले जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर निवासी एक युवक करीब दो साल से बीमार था। बताया कि बीमारी के उपचार पर काफी पैसा खर्च हो गया। इसके बावजूद वह स्वस्थ नहीं हुआ। इससे तंग आकर युवक बृहस्पतिवार को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया। उसने हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। युवक को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। वहां नहा रहे युवकों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजन बिना कार्रवाई किए युवक के शव को लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।