{"_id":"5d1525838ebc3e3cce1c6ad0","slug":"156166692813-meerut-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदी कार हुई खराब, ग्रामीणों ने लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से लदी कार हुई खराब, ग्रामीणों ने लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब से लदी कार हुई खराब, ग्रामीणों ने लूटी
खरखौदा। कौल रोड पर बुधवार रात शराब से लदी कार खराब हो गई। इसके बाद शराब माफिया कार छोड़कर भाग गए। इसका पता चलते ही रात में ही ग्रामीणों ने कार से शराब लूट ली। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस को खाली पेटियां और कुछ बोतल ही मिलीं।
ग्रामीणों के अनुसार दिल्ली नंबर की एक कार हिमाचल प्रदेश निर्मित शराब की पेटियों से लदी खरखौदा-कौल रोड पर छतरी मोड़ के पास खड़ी मिली। खेत पर सिंचाई करने गए एक ग्रामीण को इसका पता चला तो उसने गांव में अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में लदी शराब की बोतलें लूट ली। पुलिस को इसका पता सुबह चला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे खाली पेटियां और कुछ बोतलें ही मिलीं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जमकर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर मनीष बिस्ट ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।