फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बरात में आए दो भाई और दोस्त गंगनहर में डूबे, युवक ने दो को बचाया

बरात में आए दो भाई और दोस्त गंगनहर में डूबे, युवक ने दो को बचाया

Mon, 24 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
बरात में आए दो भाई और दोस्त गंगनहर में डूबे, युवक ने दो को बचाया
मवाना। गाजियाबाद क्षेत्र से मवाना में एक बारात आई। बारात में आए कुछ युवक नहर में नहाने पहुंच गए। जहां तीन युवक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दो युवकों को बचा लिया, जबकि एक युवक तेज बहाव में बह गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में बहे युवक की तलाशी की गई पर कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्षेत्र से मवाना मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अलीशेर की दो लड़कियों की बारात आई थी। बारात का इंतजाम मखदूमपुर रोड स्थित मंडप में किया गया था। इससे कुछ दूरी पर स्थित नहर है। बारात में आए कुछ युवक गर्मी के चलते नहर में नहाने के नहाने लगे। नहाने के दौरान दो सगे भाई नवाब व आरिफ पुत्र सद्दाम तथा इनका दोस्त जाहुल पुत्र जानुद्दीन निवासी केला भट्टा गाजियाबाद नहाने के दौरान डूबने लगे। शोर सुनकर पास में नहा रहे स्थानीय युवक फैजान ने किसी तरह जाहुल और नवाब को बचा लिया। जबकि 19 वर्षीय आरिफ पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय गोताखोरों को डूबे युवक की तलाश में लगाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूछताछ कर वापस लौट आई। परिजनों तथा पुलिस ने एसडीएम से बात कर नहर का पानी बंद कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने पानी कम कराने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

साहस का दिया परिचय
मवाना निवासी फैजान पुत्र फारुख निवासी खैरात अली ने साहस का परिचय देते हुए डूबे तीन युवकों में से दो को बचा लिया, जबकि तीसरे युवक आरिफ निवासी केला भट्टा गाजियाबाद को बचाने का प्रयास किया तब तक वह पानी के तेज बहाव में बह चुका था। हालांकि उसने आसपास तलाश की पर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में तीसरी घटना
एक माह में नहर में नहाने के दौरान डूबने की यह तीसरी घटना है। लगभग तीन सप्ताह पहले जेल चुंगी निवासी युवक नहाते समय तथा 12 जून को लावड़ निवासी युवक सेल्फी लेने के दौरान मवाना नहर में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed