{"_id":"5d0951578ebc3e2cc20242fa","slug":"15608917211478-8-meerut-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें आईं 78, समाधान मात्र 8 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें आईं 78, समाधान मात्र 8 का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतें आईं 78, समाधान मात्र 8 का
मवाना। तहसील समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान करने का आदेश दिए। कुल 78 शिकायतों में से मात्र 8 शिकायतों का ही समाधान हो सका।
उपजिलाधिकारी के प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक में तथा तहसीलदार के मालीपुर गोशाला के प्रमुख निरीक्षण के दौरान वहां रहने पर एडीएम ई ने नायब तहसीलदार के साथ समस्याओं को सुना। इसमें समतुल्ला अगवानपुर में खेत से पानी की निकासी कराने, बिनाशो निडावली ने राशन कार्ड में नाम सही कराने, सुभाषचंद्र निडावली ने बिजली का टूटा तार सही कराने, हिम्मत सिंह सनौता ने राशन कार्ड बनवाने, ब्रजभूषण भैंसा ने मकान बनवाने, सरिता मवाना ने बिजली के तारों को ठीक कराने, कपिल त्यागी परीक्षितगढ़ ने मकान से सामने से अवैध निर्माण हटवाने की शिकायत की। वहीं गांव अकबपुर सादात निवासी यतेंद्र भाटी ने अनुपशहर खंड गंग नहर के ग्राम अकबरपुर रेगुलेटर पुल से मवाना पुल तक गंग नहर की बाई पटरी गत वर्ष कराए गए सड़क निर्माण की जांच कराने तथा पुन: निर्माण कराने की मांग की। इस पर एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। 78 शिकायतों में 8 का समाधन मौके पर ही हो गया। इसमें राजस्व की 24, पुलिस की 11, विकास की 6, शिक्षा की एक, समाज कल्याण की एक तथा अन्य विभागों की 35 शिकायतें आई।