फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव का किया घेराव

मवाना किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव का किया घेराव

Wed, 19 Jun 2019 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
मवाना किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव का किया घेराव
मवाना में किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव का किया घेराव
विज्ञापन

मवाना। विकास खंड मवाना के गांव निलौहा में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन टी वेंकटेश ने गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। गन्ना किसानों ने समय पर भुगतान न होने की समस्या को लेकर उनका घेराव कर हंगामा किया। किसान आश्वासन के बाद ही शांत हुए।
सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी वेंकटेश मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री समग्र ग्राम निलौहा विकास खंड पहुंचे और विकास कार्यों की समीक्षा की। जैसे ब्लाक के अधिकारी ने बताया कि 24 निर्माण कार्य हुए हैं तो प्रमुख सचिव ने उनसे एक-एक कार्य बताने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीणों से पूछा की कार्य हुए हैं या नहीं। ब्लॉक अधिकारी ने बताया कि 11 पंप रिबोर हुए हैं। पानी की टंकी के 78 कनेक्शन हैं और सभी के यहां पानी पहुंचता है। जिस पर गांव वालों ने विरोध करते हुए कहा कि पानी नहीं पहुंच रहा है, टंकी चालू नहीं है। इस पर प्रमुख सचिव ने जल निगम के अधिकारी को तलब किया। उन्होंने तीन दिन में डीपीआरओ तथा जल निगम के अधिकारी को टंकी चालू कराकर पानी की आपूर्ति कराकर डीएम के माध्यम से रिपोर्ट उनको भेजने को कहा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनाए गए 285 शौचालयों का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया गया है। इस पर डीपीआरओ व बीडीओ को जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

किसानों ने किया हंगामा
मवाना। अभी समीक्षा बैठक शुरू हुए 22 मिनट ही हुए थे कि भारतीय किसान आंदोलन के बैनर तले किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख प्रमुख सचिव समीक्षा बैठक बीच में छोड़कर उठ गए। उन्होंने बाद में किसानों को उनकी मांगें आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गांव में दोपहर 12.20 बजे पहुंचे। दोपहर 12.42 तक उन्होंने समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने समस्याएं सुनी। किसानों ने उन्हें बताया कि मवाना मिल पर 350 करोड़ रुपया बकाया है। बिल जमा नहीं होने पर उनके खिलाफ मुकदमे हो रहे हैं। लेकिन मिल मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हंगामा होता देख प्रमुख सचिव बैठक छोड़ उठ गए। जब वे स्कूल की जांच के लिए जाने लगे तो किसानों ने उनको घेर लिया। इस पर प्रमुख सचिव ने उनकी मांगों को आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। किसानों ने एक ज्ञापन भी उनको दिया। इसमें गन्ना भुगतान कराने, बिजली के दाम कम कराने, 24 घंटे आपूर्ति कराने, बिजली के बिलों की छपाई हिंदी में कराने आदि की मांग की गई है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक हरबर सिंह निलौहा, जल सिंह, धर्मवीर सिंह, रणवीर सिंह, ओमर सिंह, उमेश यादव, ठाकुर गिरीश, सतीश रावत, हाजी मोहम्मद अरशी, कुलदीप त्यागी, अनिल आदि मौजूद थे।

नहीं हो पाती पढ़ाई
बीएसए ने जानकारी दी कि गांव में एक प्राथमिक तथा एक जूनियर हाईस्कूल है। जूता किताबें बच्चों को वितरित कर दी गई हैं। इस पर एक अभिभावक ने कहा कि उनके बच्चे को जूते नहीं मिले हैं। साथ ही शिकायत की सारा समय मिड डे मील बनाने तथा बंटवाने में ही चला जाता है, पढ़ाई नहीं हो पाती है। उन्होंने बीएसए को स्कूल में पहुंचकर जांच करने के लिए कहा। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन के पात्रों से पेंशन, तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो आफिस पहुंचकर कर्मचारियों की सर्विस बुक आदि का रखरखाव देखा। राजस्व अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायालय व भूलेख कार्यालय का निरीक्षण किया। अंत में फायर स्टेशन पहुंचे तथा वहां पर जानकारी की तथा स्टाफ के लिए बनाए गए आवासों को देखा तथा इनको हैंड ओवर लेने से पहले सभी कुछ गंभीरता से जांचने के आदेश दिए। साथ ही पूराने भवन की रंगाई पुताई कराने के भी आदेश दिए।

ग्रामीणों ने की शिकायत
मवाना। निलौहा निवासी साईन ने थाने में चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसके पति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने, मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विकलांग मो. यासीन ने आवेदन के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा कनेक्शन नहीं देनेे, गांव खेड़ी मनिहार निवासी दीपक राणा द्वारा 2017 में उसके खाते से एटीएम बदल निकाले गए रुपयों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने, गांव बातनौर के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ राशन नहीं देने तथा अभद्रता करने महिला कार्ड धारकों से छेड़छाड़ करने, मवाना खुर्द निवासी पवन कुमार त्यागी ने गांव में जिला पंचायत द्वारा कराए गए काम को ही प्रधान द्वारा दिखाने तथा मानक के अनुरूप कोई काम नहीं होने, गांव वालों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने, गांव निलौहा के कुलजीत सिंह ने किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने, गांव तक रोडवेज बसों का संचालन कराने, गांव निलौहा के विकलांग कपिल ने मकान दिलाने आदि की शिकायतें की। प्रमुख सचिव ने डीएम और स्थानीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए।
आनन फानन में डलवाया तिरपाल
मवाना। प्रमुख सचिव के दौरे को देख तीन दिन से अधिकारी तैयारियों में जुटे थे, लेकिन मौसम की ओर ध्यान नहीं दिया। सुबह के समय हुई बूंदाबांदी के चलते समीक्षा स्थल पर लगाया गया टैंट वाटर प्रूफ नहीं था। इस कारण हल्की बूंदाबांदी में पानी नीचे की ओर टपकने लगा। इस पर आनन-फानन में अधिकारियों ने मंच के आसपास त्रिपाल डलवाकर प्रमुख सचिव के पहुंचने से पहले व्यवस्था की, लेकिन गनीमत रही कि कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी रुक गई। इससे अधिकारियों ने चेन की सांस ली।


गोशाला का निरीक्षण किया
हस्तिनापुर। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के समीप मालीपुर जाने वाले मार्ग पर बनाई गई गोशाला में गायों के पालन के लिए क्षेत्रवासी एवं खंड विकास क्षेत्र अधिकारी जुटे हुई हैं। मंगलवार को सिंचाई जल संसाधन प्रमुख सचिव टी वेंकटेश यहां ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण करने आए। उन्होंने गोशाला में व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने थाना हस्तिनापुर का निरीक्षण किया एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी देहात अविनाश पांडेय भी मौजूद रहे। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनसे नगर के विकास की मांग भी की। उन्होंने गोशाला पहुंचकर क्षेत्र में निरीक्षण किया और संतोष जताया। उन्होंने यहां चारे की व्यवस्था के लिए सहयोग की बात भी कही। गायों को धूप से बचाने के लिए गोशाला में टिन शेड डालकर गर्मी से बचाव कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने जैन श्वेतांबर मंदिर प्रबंधक तेजपाल सिंह व कमेटी महामंत्री त्रिलोक चंद जैन द्वारा गायों के लिए मंदिर कमेटी द्वारा चारे की व्यवस्था में सहयोग की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने उनसे गंगा नदी के दोनों तरफ पक्के तटबंध बनाने की मांग की। इस पर सचिव टी वेंकटेश ने उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद वे वन विभाग कार्यालय पहुंचे और यहां वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधारोपण और अधिक करने की बात कही। इस दौरान एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed