फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1 लाख 23 हजार हुए रजिस्ट्रेशन, कल आएगी पहली मेरिट

1 लाख 23 हजार हुए रजिस्ट्रेशन, कल आएगी पहली मेरिट

Wed, 19 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
1 लाख 23 हजार हुए रजिस्ट्रेशन, कल आएगी पहली मेरिट
सीसीएसयू की दाखिला प्रक्रिया : पीजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून
विज्ञापन

यूजी कोर्सों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन मेरठ में 69 हजार किए गए

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई। 1 लाख 23 हजार 770 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन मेरठ में 69 हजार किए गए हैं। यूजी की पहली मेरिट विश्वविद्यालय बृहस्पतिवार को जारी करेगा। एलएलबी, एमए, एमकॉम और एमएससी के अलावा दूसरे कोर्सों में रजिस्ट्रेशन 30 जून तक होंगे।

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में 23 मई से एडमिशन को रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। पहले अंतिम तिथि सात जून थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया था। इसके बाद दूसरी बार फिर तिथि बढ़ाकर 18 जून कर दी गई। कॉलेजों में कोर्सों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सीटें हैं। इनमें बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 24 हजार दो सौ और सेल्फ फाइनेंस में 59400 से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 5060 और सेल्फ फाइनेंस में 24000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 10400 और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 3100 से ज्यादा सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। इन सभी विषयों में दस फीसदी सीटें आर्थिक आधार पर आरक्षण की बढ़ चुकी हैं। मंगलवार शाम तक यूजी कोर्सों में 1 लाख 23 हजार 770 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। मेरठ जिले में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बृहस्पतिवार को विवि पहली मेरिट जारी करेगा। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। फिर ओपन मेरिट निकाली जाएंगी। यूजी पाठ्यक्रमों में स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेशित होने वाले छात्र-छात्राओं का फिजिकल टेस्ट 27 और 28 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed