{"_id":"5d0551a28ebc3e5056192ae3","slug":"15606296545-meerut-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में पीडब्लूडी ने अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला में पीडब्लूडी ने अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला में पीडब्लूडी ने अतिक्रमण हटाया
दौराला। लावड़ मार्ग पर अतिक्रमण की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद हरकत में आए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों के सामने से सामान को कब्जे में ले लिया। हालांकि टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
दौराला मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उसे हटाए जाने की गुहार लगाई। अतिक्रमण के चलते मार्ग पर आए दिन जाम लगने से हादसे होते रहते हैं। शिकायत के चलते पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिसके चलते शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम के अभियान चलाने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कुछ व्यापारियों की दुकानों के सामने पड़े रोड़ी एवं डस्ट को कब्जे में लिया। इस दौरान व्यापारियों ने टीम का विरोध किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते उनका विरोध काम न आ सका। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम ने दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना एवं सामान को कब्जे में लेने की चेतावनी देते हुए दुकानों के सामने लगे जीने एवं चादरों को हटाने के लिए व्यापारियों को मोहल्लत दी।