फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तोड़फोड़, मारपीट के खिलाफ बसों का संचालन बंद

तोड़फोड़, मारपीट के खिलाफ बसों का संचालन बंद

Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़, मारपीट के खिलाफ बसों का संचालन बंद
तोड़फोड़, मारपीट के खिलाफ बसों का संचालन बंद
विज्ञापन

खरखौदा। दो दिन पहले गांव फफूंड़ा निवासी कुछ युवकों द्वारा अनुबंधित बस चालक एवं परिचालक के साथ मारपीट कर दी गई थी। जिसमें एक युवक को रोडवेज कर्मियों ने दबोच लिया था। उसे डिपो ले जाकर धुनाई की। वहीं, शुक्रवार को उक्त बस को बाइक सवार युवकों ने रोकना चाहा। उन्होंने कामयाब नहीं होने पर खरखौदा-लालपुर के बीच उस पर पथराव किया। इस बाबत बस चालक ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर अनुबंधित बस संचालकों ने सोहराब गेट से संचालन बंद कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन देने के बाद संचालन शुरू किया गया।
मेरठ से बुलंदशहर तक के लिए मेरठ सोहराब गेट डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। इनके संचालन कर्ता धर्मपाल के अनुुसार बसों से फफूंडा गांव के कुछ युवक आए दिन मेरठ तेजगढ़ी चौराहे तक आते जाते हैं। जानकारी के अनुसार उक्त युवक स्वीमिंग पूल में नहाने जाते हैं। आरोप है कि सफर के दौरान उक्त युवक सवारियों, चालक व परिचालकों से अभद्रता एवं मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं ये युवक किराये को लेकर भी झगड़ा करने लगते हैं। दो दिन पहले भी रात्रि में करीब आठ बजे पांच युवक अनुबंधित बस में चढ़े। युवक खिड़की पर लटके हुए थे। इस पर चालक ने युवकों से खिड़की से हटने तथा अन्य यात्रियों को चढ़ने देने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने चालक से गालीगलौज की। जब मामला बढ़ा तो युवकों ने चालक एवं परिचालक दोनों के साथ मारपीट की तथा भागने की कोशिश करने लगे। इस पर चालक गाड़ी को वापस डिपो ले जाने लगा। चालक एवं यात्रियों से उन युवकों में से एक को दबोच लिया तथा डिपो ले गए। वहां रोडवेजकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की तथा नौचंदी पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार रात्रि में करीब आठ बजे वही चालक बस लेकर बुलंदशहर के लिए चला। चालक के अनुसार फफूंड़ा गांव से कुछ बाइक सवार युवकों ने रोडवेज का पीछा करना शुरू कर दिया। चालक ने गांव लालपुर में यात्री उतारने के लिए बस रोकी। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने बस पर जमकर पथराव किया। जिसमें कई सवारियाें समेत चालक घायल हो गया। हालांकि बाद में चालक बस को भगाकर ले गया तथा धीरखेड़ा पुलिस चौकी पर बस रोककर युवकों की शिकायत की। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को अनुबंधित रोडवेज कर्मियों ने सोहराब गेट से बसों का संचालन रोक दिया। जिसमें डिपो के अधिकारियों ने खरखौदा पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए कहा। हालांकि बाद में पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हुआ। इस मामले में पीड़ित परिचालक की ओेर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed