फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर तेजाब डालने की धमकी

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर तेजाब डालने की धमकी

Sun, 16 Jun 2019 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर तेजाब डालने की धमकी
दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन


मेरठ। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने तेजाब डालने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिजनों में दहशत है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

खरखौदा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों ने एक जून को दो युवकों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौता कराने के लिए धमकी दे रहा है। शुक्रवार रात को आरोपी घर में घुस गए और कहा कि यदि समझौता नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। इस दौरान आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर तेजाब फेंकने की धमकी दी। आरोपियों ने पैरवी करने वाले किशोरी के चचेरे भाई को भी हत्या की धमकी दी है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह भी आरोपियों ने आधा घंटे में तीन बार कॉल करके धमकी दी है। आरोपियों के डर से किशोरी घर में कैद हे। एसपी देहात ने इंस्पेक्टर खरखौदा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed