फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्टेडियम में कुश्ती हॉल का होगा विस्तारीकरण

स्टेडियम में कुश्ती हॉल का होगा विस्तारीकरण

Sun, 16 Jun 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में कुश्ती हॉल का होगा विस्तारीकरण
कैलाश प्रकाश स्टेडियम के कुश्ती हॉल का होगा विस्तारीकरण
विज्ञापन

- चौधरी चरण विवि के योगाभ्यास कार्यक्रम में आए खेल मंत्री चेतन चौहान ने दिए निर्देश
- सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जानकारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में आए उप्र खेल मंत्री चेतन चौहान ने सर्किट हाउस में खेल अधिकारियों के साथ बैठक की। खेल मंत्री ने स्टेडियम के कुश्ती हॉल के विस्तारीकरण के निर्देश दिए हैं। बैठक में शूटिंग रेंज के निर्माण को लेकर जमीन मुहैय्या कराने को लेकर भी चर्चा हुई।
उप्र खेल मंत्री चेतन चौहान ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती हॉल, शूटिंग रेंज और निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ को लेकर चिंता जाहिर की। खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जल्द कुश्ती हॉल के विस्तारीकरण और मूलभूत सुविधाएं देने को कहा है। कुश्ती हॉल की छत बरसात में टपकती है, जबकि हॉल की लंबाई व चौड़ाई भी कम है। जिसके कारण अभ्यास के दौरान हॉल में एक ही मैट आता है। हॉल में विस्तारीकरण के बाद दो मैट डाले जा सकेंगे। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद जिला प्रशासन को मेरठ में 40 एकड़ भूमि देनी होगी। जबकि स्टेडियम में निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान को लेकर वो उच्च अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। जल्द एस्ट्रोटर्फ की दूसरी किस्त जारी होगी, जिससे मैदान का कार्य पूर्ण हो सके। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, उपक्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, भूपेंद्र यादव, जयप्रकाश, नवीन त्यागी सहित आईटीआई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सौपेंगे स्टेडियम
खेल मंत्री चेतन चौहान ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम को खाली समय में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्टेडियम व हॉस्टल के खिलाड़ी अभ्यास नहीं करते हैं। इस बीच सात घंटे स्टेडियम के सभी खेलों के लिए इस्तेमाल होने वाले हॉल खाली पड़े रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी खाली समय में प्रशिक्षण दे सकेंगे। जिसमें उनसे जुड़े खिलाड़ी खेल प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed