फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रजनन स्वास्थ्य सुधार में मेरठ अव्वल

प्रजनन स्वास्थ्य सुधार में मेरठ अव्वल

Sun, 16 Jun 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रजनन स्वास्थ्य सुधार में मेरठ अव्वल
एक अप्रैल से 13 जून तक 1600 महिलाओं को लगाए अंतरा इंजेक्शन
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर इलाहाबाद और तीसरे पर है बहराइच

मेरठ। एक अप्रैल 2019 से 13 जून 2019 तक अंतरा दिवस अभियान के तहत प्रजनन स्वास्थ्य सुधार में मेरठ अव्वल रहा है। यहां इस दौरान 1600 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाए गए हैं, जिसे महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने में मदद मिलती है। दूसरे नंबर पर इलाहाबाद और तीसरे नंबर पर बहराइच जिला है।
एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अंतरा दिवस अभियान में मेरठ में प्रदेश के अन्य जिलों को पछाड़ दिया है। इस वित्तीय वर्ष में मेरठ पहले स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरा दिवस का आयोजन किया जाता है। यहां प्रत्येक माह मंगलवार और बृहस्पतिवार को पीएचसी और सीएचसी पर अंतरा दिवस के तहत अंतरा इंजेक्शन लगाया जाता है। महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का महत्व बताकर अपनाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से चलाए जा रहे अभियान में विभाग को काफी सफलता मिल रही है। अंतरा एक आधुनिक व स्थायी तिमाही गर्भ निरोधक साधन है।
विज्ञापन


महिलाओं में बढ़ी है जागरूकता
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि महिलाओं का नाम पंजीकृत करवाने में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता सहयोग करती हैं। 26 केंद्रों में से 14 केंद्रों पर यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed