{"_id":"5d04041c8ebc3e74ff41e27e","slug":"156054427314-meerut-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के शव की नहीं हो सकी शनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के शव की नहीं हो सकी शनाख्त
विज्ञापन
महिला के शव की नही हो सकी शिनाखत
दौराला/मेरठ। दौराला क्षेत्र में हुई महिला की नृशंस तरीके से हत्या के मामले में पुलिस को शुक्रवार को दूसरे दिन भी शव की शनाख्त नही कर सकी। बृहस्पतिवार को लोईया गांव में महिला नग्न हालत में शव मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस मान रही है कि अपहरण के बाद महिला का रेप किया गया और उसे बाद हत्यारों ने महिला की हत्या को अंजाम दिया।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया गांव में बृहस्पतिवर को तीस वर्षीय एक महिला की नग्न अवस्था में दबी हुई लाश बरामद हुई। लाश का एक हाथ पूरा गायब था जबकि दूसरा हाथ कोहनी तक और सिर गायब था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के सिर की भी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगा। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। एसओ दौराला रितेश कुमार का कहना है की शनाख्त के लिए आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की जानकारी करने में जुटी है और आसपास के थानों से भी मदद मांगी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।