फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन


मुरादनगर। पुलिस को गंगनहर रेलवे पुल के पास ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पचंनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के विजयनगर (भीमनगर) निवासी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि गंगनहर रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पड़ा है, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले पर्स के आधार पर उसकी शिनाख्त गौरव शर्मा(30)पुत्र अशोक शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर, मृतक के भाई सौरभ का कहना है कि गौरव शर्मा नगर निगम गाजियाबाद में माली का काम करता था। सोमवार सुबह सात बजे घर से नगर निगम जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। बताया कि गौरव रोजाना अपनी मोपेड से नौकरी करने जाता था, उसकी मोपेड भी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed