फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विदेश तक नाम, पर सुविधाओं को मोहताज

विदेश तक नाम, पर सुविधाओं को मोहताज

Wed, 12 Jun 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
विदेश तक नाम, पर सुविधाओं को मोहताज
विदेश तक नाम, पर सुविधाओं को मोहताज
विज्ञापन

किठौर। शाहजहांपुर-किठौर क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत भूमि पर आम, लीची, अमरूद एवं नाशपाती के बाग हैं। ये सब शाहजहांपुर मंडी से विदेश तक निर्यात किए जाते हैं। शाहजहांपुर मंडी से सरकार को लाखों रुपये सालाना राजस्व मिलता है। इसके बावजूद यहां के लोग सुविधाओं को तरस रहे हैं। सुरक्षा और सुविधा के नाम पर यहां के लोगों को छला जा रहा है।
यहां पर बागान का कारोबार बडे़ स्तर पर है। इनमें अधिकतर आम के बाग हैं। समय-समय पर बीमारियां जकड़ लेती हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से कृषि रक्षा की सलाह देने के लिए अधिकारी मौजूद नहीं है। यही नहीं देश-विदेश से आए व्यापारियों के लिए मंडी समिति की ओर से पेयजल, शौचालयों और ठहरने की व्यवस्था नहीं की गई है।इससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों के मुताबिक यह आम के कारोबार के लिए बांग्लादेश, नेपाल सहित सिलीगुड़ी, बिहार आदि राज्यों से व्यापारी आते हैं। मंडी समिति इनसे लाखों रुपये टैक्स वसूलती है।
विज्ञापन

सुरक्षा नहीं, आए दिन जाम
मेरठ-गढ़ मुख्य मार्ग पर शाहजहांपुर मंडी होने के कारण आम के सीजन में यहां कई-कई घंटे जाम लगने से यात्री परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं इसमें एंबुलेंस फंस जाने पर मरीजों की जान पर बन आती है। इससे तीमारदारों को परेशानी होती है। यही नहीं जाम के चलते वाहन चालकों और लोगों में मारपीट तक हो जाती है। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक होने के कारण व्यापारियों को किठौर आना पड़ता है। जिसके चलते कई बार घटना हो चुकी है। जिसके चलते पिछले साल शाहजहांपुर में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति का अधिकारी तैनात
शाहजहांपुर से हर सालाना राजस्व विभाग और मंडी समिति को लाखों रुपये मिलते हैं। वहां पर मंडी समिति का कोई अधिकारी स्थायी रूप से तैनात नहीं है। यही नहीं उनका आफिस तक नहीं है। शाहजहांपुर के आढ़ती और व्यापारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मंडी समिति का एक अधिकारी शाहजहांपुर में तैनात किया गया है। वह सप्ताह में एक-दो बार मंडी में आता है। वह पूरे सप्ताह का अंदाज से ही माल चढ़ाकर टैक्स वसूल लेता है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

नहीं कोई ट्रांसपोर्ट
मंडी से आम के सीजन में रोजाना सैकड़ों गाड़ियां राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि समेत देश भर में रोजाना जाती हैं। इसके बावजूद यहां पर एक भी ट्रांसपोर्ट कंपनी नहीं है। जिसके लिए व्यापारियों को मेरठ, गाजियाबाद, लोनी, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गजरौला आदि से गाड़ियां मंगानी पड़ती हैं। इसके लिए लोकल एजेंट को हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed