फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्मी का पारा हाई, बिजली वोल्टेज लो

गर्मी का पारा हाई, बिजली वोल्टेज लो

Tue, 11 Jun 2019 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का पारा हाई, बिजली वोल्टेज लो
मेरठ। जून माह में जहां गर्मी का पारा हाई होता जा रहा है वहीं बिजली कटौती के साथ वोल्टेज लो होते जा रहे हैं। लोगों को गर्मी में बिना बिजली और पानी के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली के झटके दिए जा रहे हैं। इसके अलावा एबीसी केबल डालने और मेंटीनेंस के नाम पर भी जमकर बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से शहरों को 22 से 24 घंटे और गांवों को 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। यूपी ट्रांसमिशन से भी बिजलीघरों को शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। लेकिन विद्युत वितरण स्तर पर बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। सोमवार को लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, रामलीला ग्राउंड, टाउन हाल, शारदा रोड, लेडीज पार्क, मेडिकल, कंकरखेड़ा, गंगानगर, पल्लवपुरम, टीपीनगर, बेगमपुल, रोहटा रोड और सदर बिजलीघर आदि क्षेत्र में बिजली के झटके लगे। बेहताशा गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हो गए। लोगों ने बताया कि बिजली गुल होने पर पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


मेंटीनेंस और एबीसी केबल के नाम पर सात से आठ घंटे का कट
शहर में विद्युत लाइनों और बिजलीघर में मेंटीनेंस और बिजली चोरी वाले इलाकों में एबीसी केबल डालने के लिए सात से आठ घंटे बिजली कटौती के झटके दिए जा रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि पीवीवीएनएल को जो कार्य सर्दियों में निपटाना चाहिए था वह गर्मियों में निपटा रहा है। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा का कहना है कि ट्रांसमिशन से मिलने वाली बिजली उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाई जा रही है। फाल्ट होने की स्थिति में ही आपूर्ति बाधित होती है। एबीसी केबल डालने से पहले क्षेत्र के लोगों को जानकारी दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed