{"_id":"5cfad853bdec22076019fa93","slug":"15599432445100-meerut-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से आज हटेगा 100 साल पुराना तांगा स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन से आज हटेगा 100 साल पुराना तांगा स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन से आज हटेगा 100 साल पुराना तांगा स्टैंड
तांगा स्टैंड हटाने के लिए रेलवे ने 27 मई को दिया था नोटिस
तांगा मालिक स्टेशन से नहीं हटने पर अड़े, रेलवे को भिजवाया नोटिस
मेरठ।
अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा 100 साल पुराना तांगा स्टैंड शनिवार को सिटी स्टेशन से हटाया जाएगा। कार्रवाई के लिए स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है। डीएम अनिल ढींगरा ने एडीएम सिटी को इस संबंध में संज्ञान लेनेे को कहा है।
सिटी स्टेशन पर अंग्रेजों के जमाने से तांगा स्टैंड है। परिवहन साधनों में बढ़ोतरी के साथ इनकी मांग घटती चली गई। आज तांगा स्टैंड का अस्तित्व सिर्फ निजी काम के लिए रह गया है। इसके चलते रेलवे ने तांगा स्टैंड मालिक को नोटिस देकर रेलवे की जगह खाली करने को कहा था। रेलवे की ओर से पहला नोटिस 27 मई को जारी किया गया था। वहीं तांगा स्टैंड प्रधान शाहबुद्दीन जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जितना किराया रेलवे मांग रहा है, वह जीएसटी सहित उसे जमा कर रहे हैं।
वकील से रेलवे को भेजा नोटिस
तांगा स्टैंड प्रधान ने अपने वकील की ओर से रेलवे को नोटिस भेजा है। नोटिस में तांगा ने चलने की बात को नकारते हुए इसका प्रयोग केवल कम होना बताया गया है। नोटिस में लिखा है कि त्योहारों पर इसका उपयोग बढ़ जाता है। नोटिस में रेलवे द्वारा जबरन तांगा स्टैंड हटाए जाने पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
700 वर्ग मीटर का किराया 1500 रुपये
सिटी स्टेशन परिसर के बाहर 700 वर्ग मीटर में बने इस तांगा स्टैंड का किराया मामूली था। कुछ समय पहले इसका किराया 500 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया था। वर्ष-2007 के बाद रेलवे ने इसका किराया 1500 रुपये महीना कर दिया। तांगा स्टैंड पर मौजूद लोगों का कहना है कि किराया बढ़ाए जाने के बाद से ही इसे यहां से खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई थी।
घोड़े कर लिए खड़े
शुक्रवार को पूरे दिन तांगा स्टैंड पर घोड़े खड़े रखे गए। तांगा मालिकों का कहना था कि रोजाना ये घोड़े मंडी सहित अन्य स्थानों पर आते-जाते रहते हैं। इनको विशेष तौर पर यहां नहीं खड़ा किया गया है।
वर्जन=====
शनिवार को तांगा स्टैंड हटाने की तिथि और समय तय है। सुबह 11 बजे इसे हटाया जाएगा। अगर हमें फोर्स मिल गई तो हम इसे हटाने में सफल होंगे। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक