फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में मॉर्निंग वॉक करने वाले बनेंगे पौधों के गार्जियन

कैंपस में मॉर्निंग वॉक करने वाले बनेंगे पौधों के गार्जियन

Sat, 08 Jun 2019 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में मॉर्निंग वॉक करने वाले बनेंगे पौधों के गार्जियन
कुलपति ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ, रोपे पौधे
विज्ञापन

14 जून को पौधों की रख-रखाव के लिए दिलाई जाएगी शपथ

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए अब मार्निंग वॉक करने वालों का सहयोग लिया जाएगा। विवि प्रशासन ने शुक्रवार से इसका शुभारंभ कर दिया। सर छोटूराम इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वॉक करने आने वाले दो रिटायर्ड अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के सहयोग से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया। वीसी प्रो. एनके तनेजा ने सर छोटूराम इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की कैंटीन पर आम, आंवला, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। वीसी ने शिक्षकों-कर्मचारियों से एक-एक पौधा गोद लेकर उसकी देखरेख करने की अपील की।

शपथ लेंगे शिक्षक व कर्मचारी
कैंपस और तपोवन में 14 जून की सुबह घूमने वालों लोगों को पर्यावरण से जुड़ने की अपील की जाएगी। इस दिन विवि प्रशासन की तरफ से बड़ी संख्या में पौधरोपण कराया जाएगा। इस दौरान प्रति वीसी प्रो. वाई विमला, डॉ. राजीव सिजेरिया कार्यवाहक निदेशक सर छोटूराम इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनिल कुमार सिरोही, सहायक प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक, एस्टेट ऑफिसर डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. धनपाल, डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, संदीप अग्रवाल, लक्ष्मी शंकर सिंह, जेआर बैंथम, प्रवीन पंवार, डीपी सिंह, अमरजीत, स्वाति शर्मा, मोनिका गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरा-भरा है कैंपस
222 एकड़ में फैले सीसीएसयू कैंपस में हरियाली की बात करें तो यहां पर 90 फीसदी एरिया पेड़ों से घिरा है। कैंपस और तपोवन में 13 हजार से ज्यादा पेड़ हैं। सैकड़ों प्रजातियों के इन पेड़ों में नीम, कंघी, साइकस, एनोस्टोनिया, यूकेलिप्टिस, अमनतास, बरगद, पीपल, पिलखन, नीम, बेल पत्थर, आंवला, आम और अमरूद आदि के पेड़ हैं। हरियाली की वजह से यहां पर दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां है। विदेशी पक्षी भी प्रवास करते हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस में बने तपोवन में हजारों पेड़ों के बीच सुबह-शाम हजारों लोग वॉक करते हैं। तपेावन में मोरों के अलावा विभिन्न प्रजाति के पक्षी हैं। मौसम विभाग के अध्ययन के मुताबिक भीषण गर्मी में यहां का तापमान चार डिग्री तक कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed