फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेड़ेगी पालिका

पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेड़ेगी पालिका

Sat, 08 Jun 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेड़ेगी पालिका
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेड़ेगी पालिका
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका द्वारा पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। जिसमें छापेमारी की जाएगी तथा पॉलीथिन पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापारियों के आह्वान पर पालिका द्वारा दो दिन लाउडस्पीकर आदि से प्रचार कर लोगों से इसका इस्तेमाल नहीं करने के बारे में सचेत किया जाएगा।
नगर पालिका सभागार में चेयरमैन अय्यूब कालिया तथा ईओ सुनील कुमार द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए नगर के व्यापारिक संगठनों तथा व्यापारियों की बैठक आहूत की थी। जिसमें ईओ ने बताया कि शनिवार से ही पॉलीथिन के लिए अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी शुरू हो जाएगी। जिसका व्यापारी नेता शैवाल दुबलिश ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि क्या यही बताने के लिए मीटिंग बुलाई है। यदि आपको कल से छापेमारी करनी थी तो बैठक क्यों आहूत की। यदि कल से छापेमारी शुरू होगी तो व्यापार मंडल उसका विरोध करेगा।
विज्ञापन

इस पर चेयरमैन ने हस्तक्षेप कर व्यापारियों की सहमति से सोमवार से अभियान शुरू करने का निर्णय किया। दो दिन बाजार में एनांउस होगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। शैवाल दुबलिश ने बताया कि पिछली बार चेकिंग अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों की दुकान से प्रतिबंधित पन्नी के साथ सही पन्नी भी जब्त कर ली गयी थी। इस पर ईओ ने बताया कि एकतरफा सभी की चेकिंग होगी। पॉलीथिन मिलने पर एक हजार से 50 हजार तक का जुर्माना वसूला जाएगा। कर्मचारी किसी के साथ अभद्रता नहीं करेंगे। वहीं, शैवाल दुबलिश ने पालिका के खराब आरओ, एटीएम आदि ठीक कराने, कैलाश कौशिक ने सुभाष बाजार पर प्याऊ में ठंडे पानी के फ्रिज लगवाने तथा शैवाल दुबलिश ने मेरठ रोड पर नगर पालिका द्वारा वाटर कूलर लगवाने की मांग। इस पर चैयरमैन ने जल्द ही बोर्ड की बैठक में पास कराकर लगवाने की बात कही। बैठक में सभासद पति संदीप रस्तोगी, धर्म सिंह चौहान समेत मोहम्मद नदीम, कोषाध्यक्ष राजवीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, सोनू सूर्या, गौरव रस्तोगी, असजद, रिहान, राजू गिरधरवाल, अंबुज गुप्ता, वीरसैन, इमरान, राजेश खन्ना, अक्षय शर्मा एवं विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed