{"_id":"5cfacfdfbdec22071035972c","slug":"155994108116-meerut-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की बिना मर्जी मस्जिद में किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों की बिना मर्जी मस्जिद में किया निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की बिना मर्जी मस्जिद में किया निकाह
मवाना। गांव निलौहा में एक ही समुदाय के युवक युवती द्वारा परिवार वालों को बिना बताए मस्जिद में निकाह कर लिया। अब परिवार वालों को पता चलने पर इसका विरोध किया। जिस पर युवक के घर से चले जाने पर परिजनों ने अपहरण की सूचना दी। बाद में पुलिस लड़का-लडकी को थाने ले आई। इस पर परिवार वालों के विरोध के चलते पुलिस ने लिखित में लिया कि दोनों गांव में नहीं जाएंगे।
गांव निलौहा निवासी एक ही समुदाय के आकिल एवं लड़की आयशा ने एक माह पहले परिवार को बिना बताए फलावदा की एक मस्जिद में जाकर निकाह कर लिया था। दोनों में से किसी ने भी परिवार को नहीं बताया। बृहस्पतिवार को लड़की की मां को निकाह की जानकारी हुई। इस पर परिजनों ने विरोध किया। लड़की वालों ने लड़के के घर जाकर बताया। जिस पर लड़के के परिजनों ने भी कड़ी आपत्ति की। इस पर आकिल घर छोड़कर चला गया। शाम के समय आकिल के भाई ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी में सूचना दी कि उसके भाई का अपहरण हो गया है। जिस पर पुलिस को तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। आकिल दुपहर में स्वयं घर पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी मंगत सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में गई तथा दोनों के साथ कोई अनहोनी न हो, इस कारण थाने ले आए। लड़की के परिवार वालों ने पुलिस से साफ कह दिया कि किसी भी हाल में गांव में न रहें। जिस पर लड़का-लड़की से लिखित में गांव में नहीं जाने की बात कहते हुए बालिग होने पर दोनों को चलता कर दिया।