फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विधायक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

विधायक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Sat, 08 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
विधायक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
विधायक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। खरखाली गंगा घाट के समीप बागपत, कैराना एवं अन्य जनपदों समेत खादर के किसान खरबूजे एवं तरबूज उगाते हैं। विधायक दिनेश खटीक के नाम पर कुछ कार्यकर्ताओं पर इनसे अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। वहीं, किसानों द्वारा अवैध वसूली करने का विरोध किया गया। इस पर आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की तथा फरार हो गए। इस पर शुक्रवार को खादर क्षेत्र के सैकड़ों सिख समाज के लोग थाने पहुंचे और अवैध वसूली करने की तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला रफा-दफा कर दिया।
खादर क्षेत्र के ग्राम खरखाली, मिर्जापुर, बंगाली बस्ती एवं गांधी गंगा घाट पर बागपत, कैराना जनपद के फरमान, साजिद, जमशेद, शाहिद, शमशाद एवं खादर के किसानों ने तरबूज, खरबूजा, खीरा की प्लेज लगा रखी है। आरोप है कि पिछले एक माह से क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता उनसे अवैध वसूली कर रहा है। तीन दिन पूर्व उक्त कार्यकर्र्ता आधा दर्जन लोगों के साथ गंगा घाट पर पहुंचा और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के नाम पर अवैध वसूली करने लगा। इसका विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, खादर में प्लेज लगा रहे मजूदरों के साथ मारपीट होने पर आक्रोश उत्पन्न हो गया। जिसके चलते शुक्रवार को सिख समाज एवं किसानों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 सौ रुपये बीघा वसूली का आरोप
थाने में हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता प्लेज लगा रहे लोगों से अब तक 10 से 15 लाख रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। नहीं देने पर पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी दी है। इस पर वे 12 सौ रुपये बीघा के हिसाब से वसूली कर रहे हैं।
थाने में चली पंचायत
आरोप है कि मामला भाजपा कार्यकर्ता का होने पर पुलिस ने थाने में पीड़ितों पर दबाव में जबरन फैसला करा दिया। इसके चलते खादर क्षेत्र के लोगाें में रोष है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि खादर में दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई थी। जिनका आपस में समझौता हो गया है। विधायक के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप निराधार है।

पुलिस निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई करे
विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की न तो उन्हें जानकारी और न ही उनका कोई लेना-देना है। यदि कोई उनके नाम पर उगाही या गलत काम कर रहा है तो उसे कोई संरक्षण नहीं है। पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed