{"_id":"5cfac86cbdec220755419d78","slug":"1559939174430-kithor-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से 30 हजार वोट लोकसभा में ज्यादा मिले: सांसद राजेंद्र अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव से 30 हजार वोट लोकसभा में ज्यादा मिले: सांसद राजेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से 30 हजार वोट लोकसभा में ज्यादा मिले : सांसद राजेंद्र अग्रवाल
माछरा। मेरठ-हापुड़ लोकसभा से निर्वाचित भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं विधायक सत्यवीर त्यागी ने माछरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं धन्यवाद किया। रामनाथ सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण मे हुए कार्यक्रम में भाजपा माछरा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनकी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा से जुड़े सभी लोगों की जीत है। चुनाव के समय जो वायदे उन्होंने एवं पार्टी ने किए थे उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में विकास जारी रहेगा। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नही बल्कि दलित, गरीब, किसान, पिछड़े आदि के विकास का मिशन है। जिसके द्वारा संपूर्ण विकास कराया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर है। सांसद और विधायक ने माछरा मंडल के भाजपा से जुड़े लोगों का चुनाव जीतने पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से 30 हजार वोट ज्यादा किठौर विधानसभा से मिली है। इस दौरान भाजपा ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह, प्रधान राकेश त्यागी, अमित त्यागी, कुलदीप तोमर, दुष्यंत त्यागी, संदीप त्यागी, अमरीश त्यागी, श्याम सिंह, गंगासरन त्यागी, मनोज शर्मा गोविंदपुरी, राकेश त्यागी, फिरेराम, धर्मेश त्यागी, सुबोध शर्मा, तरुण त्यागी, जनेश्वर त्यागी, सतेंद्र, योगेश त्यागी, अनिल कुमार, मंगू सिंह, ऋषि प्रधान, अमित कंसल, दीपक काजला, पवनवीर, मनवीर, राकेश चौधरी, डा. रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र खटाना, मनोज प्रधान आदि मौजूद रहे।