{"_id":"5cf6d31ebdec2207786babc2","slug":"15596797702-meerut-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान के लिए समिति सचिव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए समिति सचिव को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए समिति सचिव को घेरा
मवाना। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील में हंगामा किया गया। वहीं, तहसील दिवस में पहुंचे गन्ना समिति सचिव का घेराव किया। सचिव द्वारा आश्वासन देने पर किसान शांत हुए।
किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर तहसील में हंगामा किया। किसानों का कहना था कि किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। तहसील दिवस पर पहुंचे गन्ना समिति सचिव प्रदीप शर्मा का किसानों ने घेराव किया। सचिव द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिए जाने पर किसान शांत हुए।
बाद में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिया। जिसमें उन्होंने 28 मई को समस्त मिल अधिकारियों को बुलाकर वार्ता कराने को कहा था। हालांकि उस समय सीओ नहीं मिल सके थे। समितियों द्वारा बकाया जमा करने के लिए किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। वहीं, किसानों ने समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर विनोद गुर्जर, राजवीर नागर, जिले सिंह, सुरेंद्र, कटार सिंह, कमल सिंह चौहान, अनेश, विनेश शर्मा, शौकीन गुर्जर, सूरजबली शर्मा, तिलकराम आदि थे। वहीं, सचिव प्रदीप शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में किसानों का भुगतान कराया जाएगा।