{"_id":"5cf6d31bbdec220715069cdd","slug":"15596797672-meerut-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी गंगनहर पुल पर भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी गंगनहर पुल पर भीषण जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानी गंगनहर पुल पर भीषण जाम, पानी को भी तरस गए लोग
जानीखुर्द। मेरठ बागपत मार्ग स्थित जानी गंगनहर पुल पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया। उमस भरी गर्मी से जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलाया।
ईद की घरीददारी कर घर पहुंचने की जल्दबाजी के चलते जानी गंगनहर पुल चौराहे पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ लोगों ने जाम खुलवाने की कोशिश की। पर देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति बन गई। जल्दी निकलने के चक्कर में सड़क पर गलत दिशा से आकर वाहन सवार खुद भीषण जाम लगाने का कारण बने। शुरूआत में दो-तीन पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की। पर वाहन चालक फिर भी आगे निकलने के चक्कर में लगे रहे। भीषण जाम लगने पर करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया जा सका। इस दौरान कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे। उमस भरी गर्मी में वाहन सवार पानी को भी तरस गए। थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि ईद के चलते सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ गई।