{"_id":"5cf6d318bdec2207680ece28","slug":"15596797644-meerut-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में धारदार हथियार चले, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन-देन में धारदार हथियार चले, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये के लेन-देन में धारदार हथियार चले, छह घायल
मवाना। गांव सठला में दो पक्षों में विवाद के चलते मंगलवार को जमकर धारधार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। वहीं, फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। हालांकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
गांव सठला निवासी सुहैल पुत्र आफताब ने बताया कि दबहेड़ी में पैठ में गए थे। वहां दूसरे पक्ष से रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वे घर आ गए थे। दोपहर बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें वह तथा दिलशाद पुत्र यूूसुफ, आमिर पुत्र आफताब घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया।
उधर, दूसरे पक्ष के आरिफ पुत्र जहीर का कहना है कि आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर उसे तथा उसके भाई राशिद एवं पप्पू को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इन्होंने भी आरोपी पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने पर सुहैल पक्ष ने तहरीर दी थी। हालांकि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर आने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।