{"_id":"5cf6d22fbdec220783609c57","slug":"155967953119-meerut-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में तारीख पर जा रहे ग्रामीण को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में तारीख पर जा रहे ग्रामीण को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में तारीख पर जा रहे ग्रामीण को गोली मारी, गंभीर
परीक्षितगढ़। मेरठ मार्ग स्थित जेई मिशन के समीप कोर्ट में तारीख पर जा रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी तीन सगे भाइयों पर मंगलवार को रंजिशन बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली चला दी। इसमें एक कमर में दो गोली लगने से गभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, सीओ सदर देहात एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इसलिए घायल के भाई से पूछताछ कर रही है।
थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम डेरियो निवासी सोनू गुर्जर, सुधीर, आदेश पुत्र ऋषिपाल नी चाचा देवराज, राजे पुत्र बाबू की हत्या का आरोप है। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, दोहरे हत्याकांड के आरोपी तीनों सगे भाई मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे। ये मेरठ मार्ग पर जेई मिशन के समीप पहुंचे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सोनू गुर्जर को बंदूक से दो गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगीं। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सोनू के भाइयों ने वारदात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर परिजन मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया अपने साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां जांच के दौरान बंदूक की टूटी बट एवं एक कारतूस एवं खोखा बरामद कर ले गए। घायल के भाई आदेश ने बताया कि दो चाचा की हत्या के बाद परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इसके चलते वे एक साल पहले अपने पैतृक गांव डेरियो से घर एवं जमीन बेचकर थाना परीक्षितगढ़ के गांव नारंगपुर जिठौला में रहने लगे हैं। मृतक चाचा के पुत्रों ने मंगलवार को सोनू को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। घायल के भाई आदेश ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि युवक को गोली मारने की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद हीं कार्रवाई की जाएगी।