{"_id":"5cf5907abdec2207322643ba","slug":"155959717418-meerut-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कंकरखेड़ा (मेरठ)। सीओ दौराला और थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने सोमवार को नंगलाताशी स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से दो महिलाएं, एक किशोरी और एक युवक गिरफ्तार कर लिया गया। ये चारों आरोपी देह व्यापार में संलिप्त बताए गए।
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नंगलाताशी इलाके में दो महिलाएं फ्लैट लेकर देह व्यापार का धंधा करा रही हैं। दोनों महिलाएं बालिग व नाबालिग लड़कियों को बुलाकर धंधा कराती हैं। ये महिलाएं युवकों से पहले ही सेटिंग करके रखती हैं। सीओ के अनुसार सूचना पर एएचटीयू और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और छापामारी की।
गैंगेस्टर में होगी कार्रवाई
सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया कि गिरफ्तार की गई एक महिला पहले भी दौराला में देह व्यापार के मामले में पकड़ी जा चुकी है। इस महिला ने पूरा गैंग बनाया हुआ है। जो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर देह व्यापार का धंधा कराती है और उनकी जिंदगी खराब कर देती है। सीओ ने बताया कि इस बार महिला के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हैरत की बात है कि नंगलाताशी गांव के बीचोबीच देह व्यापार का धंधा चल रहा था और किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। मौके से जब महिलाओं को पकड़ा गया तो लोग भी देखकर दंग रह गए। एएचटीयू के प्रभारी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि मौके से पकड़ी गई महिला गंगानगर में रहती है। उसने नंगलाताशी में फ्लैट लिया हुआ था। जहां पर देह व्यापार कराती थी। दूसरी महिला दिल्ली की है। दोनों आरोपी महिलाओं और गिरफ्तार युवक नितिन निवासी इंचौली के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है।