फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हसनपुर पुलिस चौकी के पास बिजलीघर पर डाका

हसनपुर पुलिस चौकी के पास बिजलीघर पर डाका

Tue, 04 Jun 2019 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस चौकी के पास बिजलीघर पर डाका
हसनपुर पुलिस चौकी के पास बिजलीघर पर डाका
विज्ञापन

मेरठ। बेखौफ बदमाशों ने रविवार आधी रात हसनपुर पुलिस चौकी के पास बिजलीघर पर डकैती को अंजाम दे डाला। एसएसओ समेत तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा। करीब तीन लाख का सामान लूटकर ले गए। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची और घायल एसएसओ को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह वारदात भावनपुर थाने की हसनपुर पुलिस चौकी के पास जिठौली गांव स्थित बिजलीघर की है। रात के करीब 1:30 बजे हथियारबंद आधा दर्जन बदमाश बिजलीघर में वॉल फेंसिंग काटकर घुस आए। छत पर सो रहे संविदाकर्मी सहदेव निवासी बढ़ला कैथवाड़ा को बंधक बना लिया। इसके बाद एसएसओ (उपकेंद्र संचालक) सतवीर सिंह निवासी गोकुल विहार को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पर पूर्व प्रधान मनोहर लाल के बाग में सो रहे माली यासीन निवासी सरधना ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने तीनों को हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उपकेंद्र में मौजूद लाखों रुपये कीमत के तारों के बंडल मैजिक वाहन में भरकर फरार हो गए है। इन बंडलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बजते ही जुड़वा दी लाइन
बदमाशों ने दो बजे संविदा कर्मी से खेतों की लाइन जुड़वा दी। उन्हें पता था कि लगभग इसी समय किसान सिंचाई करने आते हैं। उन्हें आशंका थी कि बिजली न आने पर किसान बिजलीघर पर भी आ सकते हैं। इसे देखते लाइन को चालू कराया गया।
गेट की जाली तोड़ बाहर निकले
संविदा कर्मी सहदेव ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद वह लोग किसी तरह बंधनमुक्त हुए और कमरे के गेट की जाली तोड़कर बाहर आए। संविदा कर्मी ने बताया कि फोन करने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, विद्युत उपकेंद्र पर डकैती की जानकारी मिलते ही जेई प्रवीण बघेल व एसडीओ सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी करने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
ग्रामीणों में आक्रोश
बिजलीघर पर वारदात की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह ग्रामीण दिग्विजय सिंह, सुक्के सिंह, आदेश कुमार, विनय, गोलू, संजय, मनोज, भीम, भद्रपाल सिंह आदि वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिजलीघर से थोड़ी दूरी पर पुलिस चौकी होना बताया है। इसके बावजूद बदमाश वारदात करके चले गए। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

लूट में दर्ज की डकैती
जेई प्रवीण बघेल की ओर से दी गई तहरीर में मारपीट और लूटपाट करने वाले चार बदमाश बताए गए थे। इसके आधार पर पुलिस ने लूट में मुकदमा दर्ज कर दिया। संविदा कर्मी सहदेव और माली यासीन ने पांच-छह बदमाश होने बताए। एसओ भावनपुर विनय कुमार ने बताया कि जेई की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया है।
जल्द करेंगे खुलासा
बिजलीघर में लूट हुई है। बदमाशों की तलाश में टीम गठित की है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed