{"_id":"5cf58647bdec22072e6f944a","slug":"155959456318-meerut-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध करने पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध करने पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध करने पर हमला
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शोएब ने एक व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। वहीं, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शोएब पुत्र नईम ने पुलिस को बताया कि पक्का तालाब निवासी एक व्यक्ति मोहल्ले में आती-जाती महिलाओं पर टिप्पणी करता है। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भुगत लेने की धमकी दी। वह आज सुबह चौहान चौपाल के समीप पहुंचा तो पहले से खडे़ आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर तमंचे से फायर करने का प्रयास किया। आरोपी ने सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को सीएचसी भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।