{"_id":"5cf58644bdec220745635c1d","slug":"155959456012-meerut-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी
मवाना। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार को छापेमारी की। टीम ने नगर में एक व्यक्ति के घर छापा मारा। इस दौरान मीटर के समीप तार में कट पाया गया। वहीं, चोरी से एसी एवं सबमर्सिबल चलता पाया। टीम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विद्युत निगम के विजिलेंस विभाग पर अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल के प्रेम नगर में जसपाल नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने घर पर चल रहे लोड को चेक किया। चेकिंग के दौरान टीम को मीटर के समीप से केबल में कट लगा दिखाई दिया। उपभोक्ता मीटर के समीप केबल में कट लगाकर एसी व अन्य विद्युत उपकरण चोरी से चला रहा था। इस अवसर पर अवर अभियंता संजय कुमार ने थाना मवाना में जसपाल के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता संजय कुमार का कहना है कि जसपाल के यहां छापेमारी में केबल में कट मिला था। उक्त व्यक्ति केबल में कट लगाकर चोरी से एसी व अन्य उपकरण चला रहा था। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों के यहां एसी आदि लगे हैं उनके यहां लोड चेक कराया जाएगा।