फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली कटौती से मचा हाहाकार

बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Sat, 01 Jun 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से मचा हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शुक्रवार को बिना बिजली हाहाकार मचा रहा। लोग बिजलीघर से लेकर अधिकारियों तक फोन करते रहे। शाम को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। अधिकारियों ने बताया कि बड़ा फाल्ट होने के चलते आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते फाल्ट जल्द ठीक होने में देरी का कारण बताया जा रहा है।

वेतन भुगतान नहीं होने से संविदा लाइन स्टाफ तीन दिन से हड़ताल पर था। इससे शहर से लेकर गांव तक के फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहे थे। वैकल्पिक स्टाफ भी फाल्ट ठीक करने में फेल साबित हुआ। शुक्रवार को लिसाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र में हुए बड़े फाल्ट के चलते सुबह सेे लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग बिना बिजली के गर्मी से बिलबिलाते रहे। बिजलीघर से लेकर अधिकारियों तक फोन किए लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर को वेतन मिलने के बाद संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म हुई। इसके बाद काम पर लौटे लाइन स्टाफ ने फाल्ट ठीक करके आपूर्ति सामान्य की। लोगों ने बताया कि बिना बिजली के पानी भी नहीं मिल सका। इसके अलावा लेडीज पार्क, गंगानगर, कंकरखेड़ा, टाउन हाल, पीएल शर्मा, एमईएस, मेडिकल, शारदा रोड, टीपीनगर, विकासपुरी, रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed