फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 दिवसीय महेश नवमी उत्सव आज से होगा शुरू

11 दिवसीय महेश नवमी उत्सव आज से होगा शुरू

Sat, 01 Jun 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
11 दिवसीय महेश नवमी उत्सव आज से होगा शुरू
मेरठ। माहेश्वरी समाज का प्रमुख वार्षिक आयोजन माहेश्वरी वर्षोत्तपति दिवस महेश नवमीं 2019 का शुभारंभ आज 01 जून से होगा। शनिवार को सीनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट से इस 11 दिवसीय महोत्सव की शुरूआत होगी। आयोजनों की श्रृंखला में खेलकूद, हस्तकला, सांस्कृतिक संध्या, भंडारा व भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। 1 जून से लेकर 11 जून तक आयोजन होंगे। आयोजनों में माहेश्वरी समाज के लोग परिवार सहित भाग लेंगे। साथ ही समाज के मूलमंत्र सेवा, त्याग व सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। आयोजन के संयोजक अध्यक्ष पंकज गांधी, ट्रेजरार प्रदीप केला और मंत्री राजकुमार डांगरा हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार होंगे आयोजन
- 01 जून शनिवार को सीनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतिस्पर्धा राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल में सुबह 5 बजे से होगी। इसमें 15 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग लेंगे।
- 02 जून रविवार को सीनियर व जूनियर दोनों वर्गों की क्रिकेट प्रतिस्पर्धा राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल में सुबह 5 बजे से होगी। इसमें 15 वर्ष तक व इससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन

- 02 जून रविवार को कुकिंग प्रतियोगिता महिलाओं, बालिकाओं के लिए होगी। आयोजन मोहन भवान आरबी पब्लिक स्कूल के सामने ईश्वरपुरी ओडियन सिनेमा के पास सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 02 जून से 10 जून तक कंप्यूटर क्लास निशुल्क चलेगी। माहेश्वरी मित्र मंडल के गली सेठान सरायलाल दास के कार्यालय में होगा। कक्षाएं दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी।
- 03 जून सोमवार को शहर में 15 स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें 31 हजार व्यक्तियों को एक साथ एक समय पर भोजन कराया जाएगा।
- 05 जून बुधवार को कैरम व शतरंज प्रतियोगिता बद्री आश्रम गली सेठान सराय लाल दास में दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें 13 साल व इससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसी दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता राधे स्टील बागपत रोड में सुबज 5 बजे से होगी। इसमें भी 13 साल व इससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग लेंगे।
- 07 जून शुक्रवार को रस्साकशी, खोखो का आयोजन महिलाओं के लिए होगा। आयोजन सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज सरायलाल दास में सुबह 8 बजे से होगा। 9 से 14 वर्ष व इससे अधिक आयु की महिलाएं भाग लेंगी।
- 08 जून शनिवार को म्यूजिकल चेयर व बैलून रेस सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में सुबह 6 बजे से होगी। पांच साल से लेकर 17 साल से अधिक आयु के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे।
- 09 जून रविवार को एथलेटिक्स डीएन इंटर कॉलेज रेलवे रोड में सुबह 6.30 बजे से होगा। 5 साल से लेकर 14 वर्ष व अधिक वर्ग के युवा भाग लेंगे। 100 मीटर दौड़ व 200 मीटर दौड़ होगी।
- 10 जून सोमवार को बैडमिंटन आरपी बैडमिंटन एकेडमी किशनपुरी बागपत रोड में सुबह 5 बजे से होगी। 13 साल से अधिक आयु के बालक युवा भाग लेंगे।
- 11 जून मंगलवार को झारखंडी महादेव मंदिर नगर निगम परिसर में सुबह 7 बजे महारुद्राभिषेक होगा। साथ ही महेश पूजन सुबह 11 बजे गली सेठान कार्यालय भवन में होगा।

- 11 जून मंगलवार को ही शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें वासुदेव कुटुंबकम, खेल-खेल में, बॉलीवुड की सुनहरी यादें व नाटक, देशभक्ति नृत्य, विद्यार्थी जीवन के रंग, महेश वंदना, शिवतांडव की प्रस्तुति होगी। आयोजन अग्रसेन भवन दिल्ली रोड रेलवे रोड में शाम 6 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed