{"_id":"5cf18cdcbdec22078d330712","slug":"15593341542-meerut-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि की पैमाइश कराने को टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि की पैमाइश कराने को टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की भूमि की पैमाइश कराने को टीम गठित
सरधना। पांडुशिला रोड पर स्थित तालाब की भूमि पर निर्माण किए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने तहसील व पालिका की टीम को भेजकर कार्य रुकवा दिया है। साथ ही इस संबंध में निर्माण करने वाले को भी नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। पैमाइश होने तक एसडीएम ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
सरधना नगर में पालिका रिकार्ड के अनुसार 14 तालाब हैं। मौके पर एक या दो तालाबों का अस्तित्व ही शेष बचा है, बाकी दस से अधिक तालाबों पर अवैध अतिक्रमण व निर्माण हो चुके हैं। पांडुशिला रोड स्थित तालाब पर कुछ भूमि धनपाल जैन के द्वारा अपनी बताई जा रही है और उस भूमि पर उसके द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इस मामले में कुछ लोगों के द्वारा पालिका व एसडीएम अमित कुमार भारतीय से शिकायत की गई। शिकायत पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने पालिका व तहसील की टीम को भेजकर निर्माण को रूकवा दिया साथ ही तालाब की भूमि की पैमाईश के लिए टीम भी गठित कर दी। इस संबंध में शुक्रवार को धनपाल जैन एसडीएम अमित कुमार भारतीय से मिले और अपना पक्ष रखा। उन्होंने एसडीएम को अपनी भूमि के कागज भी दिखाए। फिलहाल वह पैमाईश पूरी होने तक विवादित भूमि पर कोई निर्माण नहीं करेगा। एसडीएम ने इस मामले में टीम गठित कर सोमवार को मौके पर जाकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
शिकायत पर टीम भेजकर धनपाल जैन के द्वारा किया जा रहा पांडुशिला रोड पर निर्माण रूकवा दिया है, पैमाईश पूरी होने के बाद ही कोई निर्माण शुरू हो सकेगा। अमित कुमार भारतीय एसडीएम सरधना
विज्ञापन
पांडुशिला रोड पर अपनी निजी भूमि पर निर्माण कर रहा हूं, कुछ लोग फर्जी तरीके से शिकायतकर रहे हैं कि तालाब की भूूमि पर निर्माण किया जा रहा हैं। पालिका व तहसील प्रशासन भूमि की पैमाईश करा ले वह अपनी भूमि में से भी कुछ भूमि तालाब के लिए छोड़ने को तैयार हैं। -धनपाल जैन निर्माणकर्ता