फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   many train cancel in Meerut

आज 17 ट्रेनें रद्द, सोलह के रूट बदले, तीन ट्रेन आंशिक रूप से रहेंगी केंसिल

Sun, 26 May 2019 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
many train cancel in Meerut

रेलवे द्वारा सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 283 के स्पेन के गर्डर बदलने के कार्य के चलते 26 मई (आज) ट्रैक बाधित रहेगा। इससे इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें सुबह 8.05 से रात 11.05 बजे तक बाधित रहेंगी।

विज्ञापन


इसमें मेरठ से गुजरने वाली नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस अप और डाउन रद्द रहेंगी। वहीं, इसके अलावा अन्य रूटों से गुजरने वाली रद्द ट्रेनों में अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, अमृसतर-कोलकाता एक्सप्रेस जैसी 17 ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


यह ट्रेनें आंशिक रुप से रद्द
वहीं, मेरठ सिटी-अंबाला तक जाने वाली ट्रेन सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रहेगी। दिल्ली-अंबाला पैसेेंजर, सहारनपुर-अंबाला के बीच, अंबाला-मेरठ सिटी पैसेेंजर, अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा 26 मई को दिल्ली जंक्शन से वाया मेरठ, जम्मूतवी को जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से अपने तय समय शाम 4.10 बजे के चलने के बजाय शाम 5.40 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed