{"_id":"5ce9b1d8bdec2207571f5ff0","slug":"155881933818-meerut-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण में दलितों को नहीं लुभा पाई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण में दलितों को नहीं लुभा पाई भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण में दलितों को नहीं लुभा पाई भाजपा
- चार बूथों पर भाजपा को नहीं मिला कोई भी वोट
- 47 बूथों पर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर की तरह दक्षिण में भी दलित वोटर इस बार भाजपा से दूर चला गया। भाजपा ने दलितों को लुभाने के लिए भरसक प्रयास किए। लेकिन इन प्रयासों को वोट में तब्दील करने में वह नाकाम रही।
दक्षिण विधानसभा के सबसे अधिक 468 बूथों पर नजरें लगी थीं। यहां की मतगणना में भी सबसे अधिक समय लगा, जो 34 राउंड में पूरी हुई। इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाता भी सबसे अधिक 4 लाख 53 हजार 807 रहे। गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी को दलित बस्ती से जमकर वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल यहां पीछे रह गए।
शेरगढ़ी में दौड़ा हाथी
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला दौरा शास्त्रीनगर क्षेत्र में स्थित दलित बस्ती शेरगढ़ी में हुआ था। इसके बावजूद भी लोकसभा चुनाव में यहां हाथी दौड़ा। शेरगढ़ी के सात बूथों पर याकूब कुरैशी को क्रमश: 663, 623, 521, 590, 477, 422, 586 वोट मिले। वहीं, रिठानी, काशी, अच्छरौंडा, भूडबराल के कुछ बूथों पर भाजपा को वोट मिले।
विज्ञापन
यहां दहाई तक भी नहीं पहुंची भाजपा
बूथ नंबर 133 से 180 तक भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। हालांकि, यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र रहे। लेकिन इन बूथों पर वोट की संख्या 10 से कम रही। चार बूथ ऐसे भी रहे जहां भाजपा को एक भी मत नहीं मिला। यह बूथ मंजूर नगर, लक्खीपुरा, समर कॉलोनी रहे।
ये रहे वीआईपी बूथ
राजेंद्र अग्रवाल - सांसद
300 बूथ नंबर - 457 बीजेपी, 40 गठबंधन प्रत्याशी
सोमेंद्र तोमर -दक्षिण विधायक
310 बूथ नंबर - 358 बीजेपी, 91 गठबंधन प्रत्याशी
सत्यवीर त्यागी - किठौर विधायक
391 बूथ नंबर - 514 बीजेपी, 14 गठबंधन प्रत्याशी
कांता कर्दम - राज्यसभा सदस्य
311 बूथ नंबर - 417 बीजेपी, 35 गठबंधन प्रत्याशी