{"_id":"5ce9ac27bdec22073706d88b","slug":"155881788113-meerut-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा पार्क नाले में बह गया हजारों लीटर पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा पार्क नाले में बह गया हजारों लीटर पीने का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में बहाया हजारों लीटर गंगाजल
शर्मा स्मारक जलाशय ओवरफ्लो होने से बर्बाद हुआ पानी
मेरठ।
भीषण गर्मी में लोग जहां पीने के पानी के लिए परेशान हैं। वहीं बच्चा पार्क स्थित शर्मा स्मारक जलाशय से हजारों लीटर पेयजल (गंगाजल) को नाले में बहाया जा रहा है। दरअसल जलाशय के ओवरफ्लो होने से यह पानी बर्बाद हुआ। इसके बाद भी जलकल विभाग के किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली।
शहर की जनता को जलापूर्ति की जिम्मेदारी जलकल विभाग की है। इसके लिए निगम ने हैंडपंप, गंगाजल परियोजना, ट्यूबवेल, सबमर्सिबल आदि की व्यवस्था की है। शहर के बड़े इलाके को पेयजल आपूर्ति के लिए भोले की झाल से गंगाजल आ रहा है। इसे भूमिगत जलाशयों में स्टोर किया जाता है। शहर में घंटाघर, टाउन हॉल, बच्चा पार्क शर्मा स्मारक, सर्किट हाउस, विकासपुरी में भूमिगत जलाशय हैं। इनको गंगाजल पाइपलाइन से जोड़ा गया है। जलाशयों में पानी स्टोर करने से लेकर आपूर्ति की की जिम्मेदारी जलकल विभाग की है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शनिवार को शर्मा स्मारक जलाशय से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। जलाशय ओवरफ्लो होने से पानी बराबर से गुजर रहे नाले में बह गया। इस संबंध में अपर नगरायुक्त अमित सिंह का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर जलाशय से पानी नाले में बह रहा है तो इसकी जानकारी की जाएगी।