फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोरी का फोटो वायरल करने वाला पकड़ा

किशोरी का फोटो वायरल करने वाला पकड़ा

Sun, 26 May 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का फोटो वायरल करने वाला पकड़ा
किशोरी का फोटो वायरल करने वाला दबोचा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। समुदाय विशेष के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की किशोरी का फोटो व्हाट्स एप पर वायरल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने युवक को दबोच लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नगर के मोहल्ला कस्याबान निवासी समुदाय विशेष के युवक ने एक किशोरी का फोटो व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। भाजपा चेयरमैन अमित मोहन टीपू को लोगों ने इसकी जानकारी दी। जिस पर चेयरमैन ने थाने पहुंचकर युवक की गिरफ्तारी की मांग की। मामला अलग-अलग समुदाय का होने पर पुलिस हरकत में आ गई और किसी तरह युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आ गई।
विज्ञापन

चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि समुदाय विशेष के कुछ युवक दूसरे समुदाय की किशोरियों को शिकार बनाने में लगे हैं। वे किशोरी को बहला-फुसलाकर उनका फोटो खींच लेते हैं। इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर धर्म परिर्वतन करने के लिए दबाव बनाते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कुछ दिन पूर्व भी समुदाय विशेष के कुछ युवक दलित समाज की किशोरी का अपहरण कर ले गए थे। जिससे नगर का माहौल खराब होने से बचा था। अब फिर समुदाय विशेष के युवक ने किशोरी का फोटो खींचकर व्हाट्स एप पर वायरल कर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ऐसे युवक पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में एसएसआई नरेंद्र कसाना ने बताया कि किशोरी का फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद युवक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed