फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तेजरफ्तार कार कई वाहनों में टक्कर मार पलटी, 7 घायल

तेजरफ्तार कार कई वाहनों में टक्कर मार पलटी, 7 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
तेजरफ्तार कार कई वाहनों में टक्कर मार पलटी, 7 घायल
तेजरफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 7 घायल
विज्ञापन


मुरादनगर। भीड़भाड़ वाले मेन कस्बा रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इसके चलते कस्बा रोड पर अफरातफरी मच गई। अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बताया गया है कि कार ने करीब दो सौ मीटर तक वाहन व रेहड़ी पटरी वालों को टक्कर मारी। हादसे में करीब सात लोग घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेन कस्बा रोड पर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी सवार पप्पू निवासी कोट कॉलोनी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद ई रिक्शा को टक्कर मार दी। बताया गया है कि ई रिक्शा में बैठे आबिद, दानिश, रिहान घायल हो गये। दो बाइक में टक्कर मारने के बाद कार ने सड़क किनारे रेहड़ी पटरी में टक्कर मारी। इसके चलते कस्बा रोड में भगदड़ मच गई। अनियंत्रित तेज रफ्तार कार गुड़मंडी के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। लोगों का कहना है कि कार की स्पीड इतनी तेज थी, कि लोगों ने किसी तरह अपने को बचाया। करीब दो सौ मीटर तक कार वाहनों में टक्कर मारती पलट गई। वहीं चालक मौका देख फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया है कि हादसे में करीब सात लोग घायल हुए।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed