{"_id":"5ce71290bdec2207177165ee","slug":"155864749117-meerut-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में वोटों के गिरते ग्राफ को संभाल नहीं पाई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में वोटों के गिरते ग्राफ को संभाल नहीं पाई भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में वोटों के गिरते ग्राफ को नहीं संभाल पाई भाजपा
मेरठ। शहर विधानसभा में वोटों के गिरते ग्राफ को भाजपा मोदी लहर में भी नहीं संभाल पाई। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा 16 हजार वोटों से पीछे रही थी। वहीं, उसके बाद से यह ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। साल 2017 में विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई जहां 28 हजार वोट से हारे थे। वहीं, इस बार लोकसभा चुनाव में भी सांसद राजेंद्र अग्रवाल यहां पर 30396 वोटों से हाजी याकूब कुरैशी से पीछे रहे।
साल 2012 में शहर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ तो यहां पर राजेंद्र अग्रवाल को 81690 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को 52237 वोट मिले, तो बसपा प्रत्याशी को 46022 वोट मिले। कांग्रेेस के प्रत्याशी को 7317 वोट मिले। इन तीनों प्रत्याशियों की वोट जोड़े तो 105576 वोट मिले। यानी भाजपा यहां पर 23886 वोटों से पीछे रही। साल 2017 में विधानसभा चुनाव हुए तो लगा कि भाजपा वोटों के इस गिरते ग्राफ को कम कर लेगी। लेकिन इस बार भी ऐसा नहीं हो पाया। यहां राजेंद्र अग्रवाल को 79241 वोट मिले हैं। वहीं, याकूब कुरैशी को 109637 वोट मिले।