फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   08 प्रत्याशी मिलकर भी नहीं छू सके 08 हजार का आंकड़ा

08 प्रत्याशी मिलकर भी नहीं छू सके 08 हजार का आंकड़ा

Fri, 24 May 2019 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
08 प्रत्याशी मिलकर भी नहीं छू सके 08 हजार का आंकड़ा
08 प्रत्याशी मिलकर भी नहीं छू सके 08 हजार का आंकड़ा
विज्ञापन

भाजपा और गठबंधन के बीच सिमटी लड़ाई में धराशायी हो गए सभी

मेरठ। 2019 में मेरठ हापुड़ लोकसभा का चुनाव कुछ आंकड़ों के कारण हमेशा याद रहेगा। भाजपा और गठबंधन के बीच लड़ाई ऐसी सिमटी की कुल मतदान का करीब 96 प्रतिशत इन्हीं दोनों के बीच सिमट गया। हालत ऐसी रही कि कुल 11 प्रत्याशियों में से यदि भाजपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़ दें तो बाकी 8 प्रत्याशियों को कुल 8 हजार वोट भी नहीं मिल सके।
अमर उजाला ने 20 मई को साफ लिख दिया था कि मेरठ सीट पर आमने सामने की टक्कर है और 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच ही सिमटे नजर आ रहे हैें। ऐसे में बाकी 9 प्रत्याशियों के सामने जमानत बचाना भी बड़ी चुनौती होगा। ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर अमर उजाला का यह सर्वे पूरी तरह सही साबित हुआ और मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन

मेरठ सीट पर ईवीएम और पोस्टल बैलेट सहित कुल 1216413 वोट पड़े। जिसमें भाजपा और बसपा प्रत्याशी को 11,67,639 वोट बांट लिए। बाकी बचे वोटों में से कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल ने 34479 मत हासिल किए। जबकि अन्य आठ प्रत्याशी अफजाल को 882, आरती अग्रवाल को 957, किरण आरसी जाटव को 512, धर्मेंद्र को 489, नासिर अली को 921, राजेश गिरि को 978, श्रवण अग्रवाल को 1025 और सहंसरपाल को 2215 वोट मिले। जबकि नोटा के नाम पर भी 6316 का आंकड़ा दर्ज हुआ। भाजपा और बसपा प्रत्याशी को छोड़ दें तो बाकि प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed