फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जून-जुलाई में कैंट में मिलने लगे मोबाइल सिग्नल

जून-जुलाई में कैंट में मिलने लगे मोबाइल सिग्नल

Thu, 23 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
जून-जुलाई में कैंट में मिलने लगे मोबाइल सिग्नल

विज्ञापन
जून-जुलाई में कैंट में मिलने लगेेंगे मोबाइल सिग्नल

- मध्य कमान की ओर से मंगलवार को फैक्स भेजकर दी गई सहमति
- पांच टॉवर लीज और दस टॉवर काउ के लगेंगे, सैन्य क्षेत्र में अभी फैसला नहीं
- पिछले दिनों प्रधान निदेशक ने मोबाइल टॉवर पर सदस्यों संग दिया था आश्वासन

मेरठ। अब बहुत जल्द कैंट क्षेत्रवासियों और वहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने जा रही है। पिछले एक सप्ताह से कैंट में मोबाइल टॉवर के मामले ने जोर पकड़ा हुआ था। पांच दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचे मध्य कमान के प्रधान निदेशक बीएस राजेश्वर ने कैंट बोर्ड सदस्यों को जल्द मोबाइल टॉवर लगाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद से ही कैंट में मोबाइल टॉवर लगाने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा था। मंगलवार को कैंट बोर्ड कार्यालय में मध्य कमान से फैक्स देकर सहमति पत्र भेज दिया गया है। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू कर जून-जुलाई तक मोबाइल टॉवर का तोहफा मिल जाएगा।
मार्च की बोर्ड बैठक मेें कैंट में लगने वाले मोबाइल टॉवर कंपनी इंडस टॉवर पर प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद ही प्रस्ताव लखनऊ स्थित मध्य कमान को भेजा गया था। हालांकि, बोर्ड बैठक में सदस्यों ने लखनऊ जाकर इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द पास कराने की रणनीति तैयार की थी। लेकिन मेरठ दौरे पर आए प्रधान निदेशक ने उन्हें आश्वासन देकर राहत दे दी थी।
विज्ञापन

लीज दस साल और काउ के लिए दो साल
मध्य कमान से कैंट के सिविल एरिया में 15 टॉवर लगाने की सहमति दी गई है। इसमें पांच टॉवर लीज की जमीन पर लगाए जाने हैं। इन्हें 10 साल की लीज पर लगाया जाएगा। वहीं, लीज को अधिकतम 30 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं, काउ टॉवर के लिए दो साल का लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ के आने के बाद आएगी तेजी
कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण को लोकसभा चुनाव के लिए कटक में आब्जर्वर बनाया गया है। इनके वहां से लौटने के बाद मोबाइल टॉवर पर आगे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कैंट बोर्ड अधिकारियोें के मुताबिक इंडस टॉवर कंपनी के साथ अनुबंध के बाद टॉवर लगाने का कार्य बहुत जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
सिविल एरिया में टावर के स्थान
बंगला नंबर 173 आबूलेन, मेजर रणवीर पार्क बीसी बाजार, निकट एसएसडी लालकुर्ती बीआई बाजार, आरए बाजार, रोड साइड निकट वोल्गा रेस्टोरेंट, बुचरी रोड लालकुर्ती बीआई बाजार, निकट रानी लक्ष्मीबाई पार्क आरए बाजार, गांधी बाग, निकट चाट बाजार हिल स्ट्रीट सदर बाजार, निकट वूमेन गेस्ट हाउस बीसी बाजार, बंगला नंबर 227 वेस्ट एंड रोड, निकट शक्ति धाम मंदिर लालकुर्ती बीआई बाजार, टंडेल मोहल्ला बीसी बाजार, अंबेडकर पार्क सदर बाजार, बंगला नंबर 193 नया बाजार।

-------------------------------
सभी सदस्यों की मेहनत सफल
हमारे कार्यकाल का यह सबसे बड़ा कार्य होने जा रहा है। कैंट बोर्ड अधिकारी, कर्मचारी और खासतौर पर सदस्यों की मेहनत सफल हो गई है। वहीं, कैंट की जनता को भी इससे बड़ा तोहफा नहीं मिल सकता।
बीना वाधवा, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed