फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंटर पेड़ से टकराया, चालक की मौत, दो पशु व्यापारी गंभीर

कैंटर पेड़ से टकराया, चालक की मौत, दो पशु व्यापारी गंभीर

Thu, 23 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
कैंटर पेड़ से टकराया, चालक की मौत, दो पशु व्यापारी गंभीर
कैंटर पेड़ से टकराया, चालक की मौत, दो पशु व्यापारी गंभीर
विज्ञापन

मवाना। किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर तीन बजे ततीना मोड़ के पास गाड़ी को ओवरटेक करने के फेर में पशुओं से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दो पशु व्यापारी भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कैंटर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार कैंटर लदी तीन पशुओं की भी मौत हुई है।
जिला संभल के थाना खैरातनगर क्षेत्र के गांव सराय करीम निवासी असगर पुत्र इसरार अपने साथी मियां सराय गांव निवासी जावेद पुत्र हबीबी के साथ शामली के रसूलपुर दभेड़ी गांव में लगने वाली पैठ में पशु खरीदने आए थे। उनके साथ संभल निवासी कैंटर चालक सलमान आया था। बुधवार को असगर और जावेद ने पैठ से 13 पशु खरीदे और कैंटर में लादकर चल दिए। दोपहर करीब तीन बजे किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर ततीना मोड़ के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। भीषण टक्कर से चालक सलमान की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने दोनों घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला और मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में डॉक्टर ने असगर और जावेद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से कैंटर में फंसे चालक सलमान के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार कैंटर में लदी तीन भैंसों की भी मौत हुई है। खबर लिखे जाने तक घटना की थाने में तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया चालक सलमान के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है । दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed