{"_id":"5ce5b8b6bdec2207903d5f56","slug":"15585589544-meerut-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन-देन में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये के लेन-देन में ग्रामीण की हत्या
हस्तिनापुर। गांव लुकाधड़ी में रुपये के लेनदेन के विवाद में मारपीट कर ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम लुकाधड़ी निवासी राजेंद्र पुत्र न्यादरे मंगलवार को हस्तिनापुर निवासी बिजेंद्र के खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजयपाल पुत्र चरतू, दीपक पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पाली एवं मोहन पुत्र मीर सिंह निवासी लुकाधड़ी खेत पर आए तथा राजेंद्र से कुछ दिन पूर्व उधार दिए रुपये वापस मांगे। राजेंद्र ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने गालीगलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी एवं विरोध करने पर पत्नी के साथ भी मारपीट की। जिसमें वे घायल हो गए। ग्रामीणों से जानकारी पाकर 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद घर भेज दिया परंतु रात करीब 3.30 बजे राजेंद्र की मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी ने सूचना पाकर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।