{"_id":"5ce5b8b3bdec22070e2bcad3","slug":"15585589505-meerut-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को धक्के देकर कार्यालय से बाहर निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को धक्के देकर कार्यालय से बाहर निकलवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियंता ने किसान को धक्के देकर कार्यालय से बाहर निकलवाया
बहसूमा। ग्राम मीरपुर खुर्द निवासी किसान ने रहावती बिजलीघर के जेई पर हाईटेंशन तार जोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। पीड़ित किसान ने अधिशासी अभियंता मवाना के यहां शिकायत की। आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने जेई का पक्ष लेते हुए उसे धक्के देकर कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। साथ ही कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। पीड़ित किसान ने सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर खुर्द निवासी किसान नरेश पुत्र तिरखा ने बताया कि मंगलवार को खेत के ऊपर से जा रही एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। बताया कि इस तार को बदलवाने के लिए कई बार तहसील दिवस एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। बताया कि तार टूटने की सूचना बिजलीघर पर दी। आरोप है विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन जोड़ने मौके पर नहीं पहुंचे। तार जुड़वाने के लिए वह रहावती बिजलीघर पर पहुंचा। यहां जेई ने तार बदलवाने एवं जुड़वाने के नाम पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। इस पर पीड़ित किसान नरेश अधिशासी अभियंता मवाना के कार्यालय पहुंचा और जेई द्वारा सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की। आरोप है कि अधिशासी अभियंता एसके निर्भय ने भी जेई का पक्ष लिया। इसका विरोध करने पर उसे कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। पीड़ित किसान ने सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। वहीं, इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसके निर्भय का कहना है कि मवाना ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, अधिवक्ता अशोक नागर ने उनके समक्ष किसान का पक्ष रखा था। किसान को धक्के देकर बाहर निकलवाने का आरोप निराधार है। जेई द्वारा सुविधा शुल्क मांगने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रहावती बिजलीघर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे विपिन कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।