फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हमला, घायल

कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हमला, घायल

Thu, 23 May 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हमला, घायल
- रंजिशन किया हमला, थाने में हुआ समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में रंजिश के चलते कोचिंग से लौट रहे छात्र पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इससे छात्र घायल हो गया। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में घंटों गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

भावनपुर क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र आरजी कॉलेज के निकट कोचिंग से घर जा रहा था। नेहरू रोड पर दो युवकों ने उसे रोककर रॉड से हमला कर दिया। यह देख आसपास के लोगों ने हमलावर दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल और दोनों आरोपी युवकों को थाने ले आई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ थाने में जमा हो गई। बताया गया कि तीन माह पूर्व घायल युवक ने साथियों के साथ मिलकर हमला करने वाले युवकों के साथ मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए हमला किया गया। हमलावर युवकों द्वारा माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि लिखित में समझौता होने के बाद दोनों पक्ष लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed